{"_id":"6a4152a56a12312f7b044229","slug":"fir-registered-against-four-people-including-the-husband-for-harassing-a-married-woman-meerut-news-c-44-1-smrt1055-112825-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: विवाहिता को प्रताड़ित करने पर पति सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव भलसोना की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज की मांग के लिए उसे लगातार प्रताड़ित करते हैं।
पीड़िता आरती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 3 फरवरी को बागपत जनपद के शांति नगर निवासी अभिषेक पुत्र रमेश के साथ हुई थी। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष ने कम दहेज लाने का ताना देना शुरू कर दिया। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने पांच लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग की। मांग पूरी न होने पर उसके साथ गाली-गलौज, पीटना और मानसिक उत्पीड़न किया गया।
पीड़िता का कहना है कि 29 मार्च को मारपीट कर घर से निकाल दिया। दोनों पक्षों में समझौते के लिए 16 अप्रैल को पंचायत हुई, लेकिन आरोपी अपने रुख पर अड़े रहे और दहेज की मांग दोहराते हुए विवाहिता को साथ ले जाने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना सरधना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अभिषेक, सास पूनम, ससुर रमेश और ननद रक्षा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकी और दहेज अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।