{"_id":"6a84753c5daf0ca45a03a527","slug":"fir-registered-against-four-including-the-husband-for-dowry-harassment-mawana-news-c-44-1-smrt1055-113323-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। पूठखास गांव निवासी महिला ने ससुरालियों पर कम दहेज लाने का ताना देकर उत्पीड़न करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया। थाने और एसएसपी से शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पूठखास निवासी पिंकी पुत्री सुनील गिरी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत में बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उसकी शादी मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी संदीप गिरी के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने का ताना देकर उसका उत्पीड़न करने लगे। मायके पक्ष के लोगों ने कई बार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा।
पीड़िता का आरोप है कि करीब चार माह पहले ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। इसके बाद उसने थाना पुलिस और एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के बाद रोहटा पुलिस ने पिंकी की तहरीर के आधार पर पति संदीप, देवर अर्नव और विक्की तथा सास मीनू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-- -- -- -