{"_id":"6a5e422afe6197d07c08eee0","slug":"fir-registered-against-container-driver-meerut-news-c-72-1-mct1011-156495-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कंटेनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मंदिर से लौट रहे युवक की कंटेनर की चपेट में आकर हुई थी मौत
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में 14 जुलाई की रात मंदिर से लौट रहे युवक मनीष की मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक कंटेनर लेकर मौके से भाग गया था। पीड़ित पिता ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई।पुलिस वाहन नंबर व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
मोहकमपुर निवासी जयकरण ने रविवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका बेटा मनीष 14 जुलाई की रात करीब 9:20 बजे माधवपुरम स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर घर लौट रहा था। तभी पीछे से तेज गति से आए कंटेनर ने उसे चपेट में लेकर कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।प्रत्यक्षदर्शी शैलेंद्र ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कंटेनर चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चला रहा था। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।