फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against 20 people, including the Dadri village head, for the attack on a Junior Engineer.

Meerut News: अवर अभियंता पर हमले में दादरी ग्राम प्रधान समेत 20 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 02 Jul 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 20 people, including the Dadri village head, for the attack on a Junior Engineer.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सकौती स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बिजली आपूर्ति को लेकर हुए विवाद में सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दादरी प्रधान प्रवीण समेत दो नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ अवर अभियंता संजय कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है।
अवर अभियंता संजय कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में बताया कि में 30 जून की दोपहर दादरी गांव के प्रधान प्रवीण, अंकित मोतला समेत अन्य लोग सकौती बिजलीघर पहुंचे और कम वोल्टेज की शिकायत की। आरोप है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रांसफार्मर का निरीक्षण और बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए वह टीम के साथ गांव पहुंचे तो आरोपियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई तथा भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि स्थिति बिगड़ने पर टीम सकौती पुलिस चौकी पहुंची, जहां आरोपियों ने चौकी में भी हंगामा किया। दौराला थाने पर अवर अभियंता की तहरीर पर ग्राम प्रधान प्रवीण प्रधान, अंकित मोतला समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed