फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR registered against 11 individuals for swindling 66 lakh through an agricultural land deal

Meerut News: कृषि भूमि का सौदा कर 66 लाख हड़पे, 11 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Fri, 16 Oct 2026 08:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 11 individuals for swindling 66 lakh through an agricultural land deal
- एसएसपी से शिकायत के बाद रोहटा पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सतवाई गांव निवासी प्रमोद कुमार ने कृषि भूमि का सौदा करने के नाम पर 66 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर रोहटा थाना पुलिस ने पिता-पुत्र समेत छह नामजद और पांच अज्ञात समेत 11 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सतवाई निवासी प्रमोद कुमार पुत्र सतपाल ने प्राथमिकी में बताया कि शाहपुर जैनपुर निवासी उपेंद्र सिंह से कृषि भूमि का सौदा तय हुआ था। आरोप है कि भूमि में से कुछ जमीन दिलाने के नाम पर सौदा किया गया था। इसके लिए अलग-अलग तारीखों में आरटीजीएस और नकद के माध्यम से 66 लाख रुपये दिए गए।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार का आरोप है कि रकम लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो जमीन उसके नाम कराई और न ही रुपये वापस किए। कई बार रकम वापस मांगने पर उसे टालमटोल कर परेशान किया गया। आरोप है कि रुपये मांगने पर उसे धमकी भी दी जाने लगी। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उपेंद्र सिंह और उसके बेटे अभिजीत निवासी शाहपुर जैनपुर, राहुल, सुशील उर्फ टीटू निवासी घाट थाना परतापुर, मोहित गुप्ता निवासी गुप्ता कॉलोनी थाना टीपीनगर और जयराज शर्मा के अलावा पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed