{"_id":"611c1c3c8ebc3e430b21c02c","slug":"fir-on-college-staff-in-fake-appointment-meerut-news-mrt552242395","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में फर्जी नियुक्ति के मामले में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में फर्जी नियुक्ति के मामले में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नियुक्ति के मामले में कॉलेज स्टाफ पर मुकदमा
मेरठ। फर्जी नियुक्ति के मामले में कोर्ट के आदेश पर हापुड़ के एसएसवी कॉलेज के स्टाफ और सीसीएस यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों पर मेडिकल थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने बताया है कि इस मामले की जांच करीब छह महीने तक सीओ सिविल लाइन की, लेकिन नतीजा शून्य रहा था। जिसके बाद कोर्ट में अर्जी लगाई थी।
मेडिकल थाना क्षेत्र के अंजता कॉलोनी निवासी शोभित मिश्रा ने पुलिस-प्रशासन और सीसीएस यूनिवर्सिटी में एक शिकायती पत्र दिया था। आरोप था कि हापुड़ स्थित एसएसवी डिग्री कॉलेज में रजनी अग्रवाल की फर्जी नियुक्ति हुई है। कॉलेज स्टाफ के सुधीर कुमार, शशि वशिष्ठ, सतेंद्र कुमार, जगवीर, विजय पाल और यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों पर आरोप लगाया था। इस मामले की सीओ सिविल लाइन ने करीब छह महीने जांच की, जिसका नतीजा शून्य रहा।
14 अगस्त को कोर्ट के आदेश पर इन सभी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज हो गया। इस मामले को लेकर कॉलेज प्रशासन और यूनिवर्सिटी प्रशासन पर भी आरोप लग रहे थे। फर्जी नियुक्ति के मामले में जांच होने पर कई अधिकारी भी लिप्त मिलने का अंदेशा जताया था। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि मुकदमा दर्ज हो गया। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेंगे।