फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against STS for embezzlement

Meerut News: एसटीएस के खिलाफ गबन की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against STS for embezzlement
पद का दुरुपयोग कर टीबी रोग के मरीजों के खाते में जाने वाले रुपये के गबन का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। परीक्षितगढ़ सीएचसी पर तैनात सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (एसटीएस) पर अपने पद का दुरुपयोग कर टीबी रोग के मरीजों के खाते में जाने वाले लाखों रुपये का गबन किए जाने का आरोप है। मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेश पर सीएचसी प्रभारी ने एसटीएस के खिलाफ सरकारी रुपये के गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
परीक्षितगढ़ सीएचसी पर किठौर निवासी जुनैद जब्बार लगभग 10 वर्षों से संविदाकर्मी एसटीएस के पद पर तैनात है। जो टीबी के मरीजों को दवाइयां वितरित करता है। आरोप है कि एसटीएस ने फर्जी टीबी रोगी बनाकर व निक्षय पोषण योजना का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार करते हुए सरकारी पैसे का गबन किया। इस मामले की शिकायत दिल्ली के मंडावली फाजलपुर की गली जैदी गली निवासी शकीब अहमद ने जिलाधिकारी मेरठ व मुख्यमंत्री पोर्टल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कटारिया को जांच कराने के लिए निर्देशित किया। सीएमओ की टीम में शामिल एसीएमओ, डीटीओ, डीपीएम ने एसटीएस पर लगे आरोपों की जांच की। जांच टीम ने 18 जुलाई 2025 को सीएमओ को रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें एसटीएस दोषी पाया गया। सीएमओ के आदेश पर परीक्षितगढ़ सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने एसटीएस जुनैद जब्बार के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत सरकारी रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed