फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR lodged against 35 in water dispute, six arrested

Meerut News: पानी के विवाद में 35 पर प्राथमिकी दर्ज, छह गिरफ्तार

Fri, 08 May 2026 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 35 in water dispute, six arrested
मुंडाली थाना पुलिस द्वारा अजराडा मे पथराव मे पकडे गये आरोपित। स्त्रोत:- पुलिस।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। शौचालय के निर्माणाधीन गड्ढे में पानी पहुंचने पर बृहस्पतिवार को अजराडा गांव में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों की अपनी तरफ से प्राथमिकी दर्ज करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


गांव अजराडा निवासी अब्बास शौचालय का निर्माण करा रहा था। पड़ोसी अब्दुल कलाम का घरेलू पानी बाहर शौचालय के गड्ढे में पहुंच गया। इसी बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों तरफ से लाठी डंडे चले और पथराव शुरू हो गया। सूचना पर शाफियाबाद लोटी पुलिस मौके पर पहुंची। संघर्ष को देखकर थाना मुंडाली पुलिस को भी सूचना दी गई मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर हमलावर भागने लगे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले गई। पुलिस ने अपने तरफ से विभिन्न धाराओं में 23 लोग नामजद व 12 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की। इसमें दोनों पक्षों से आरोपी अब्बास, नौशाद, कमर, खुशनूद, असलम, शान मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। इन्हे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फरार नामजद व अज्ञात आरोपियों की जल्द धरपकड़ की जाएगी। कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed