फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   FIR filed against seventh class student for murder of D.Pharma student

Meerut News: डीफार्मा के छात्र की हत्या में सातवीं के विद्यार्थी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 14 Apr 2025 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
FIR filed against seventh class student for murder of D.Pharma student
परीक्षितगढ़ (मेरठ)। थाना क्षेत्र के गांव खजूरी में शनिवार शाम मोबाइल पर आईपीएल मैच के देखते हुए पड़ोसी डीफार्मा के छात्र मोहम्मद कैफ की बंदूक से गोली मारकर हत्या के मामले में सातवीं के छात्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मोहम्मद कैफ के पिता जलीस की तहरीर पर आरोपी छात्र को किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। आरोपी के दादा की बंदूक का लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

खजूरी गांव निवासी मोहम्मद कैफ शनिवार रात पड़ोसी दोस्त सातवीं के छात्र के घर मोबाइल पर आईपीएल मैच देख रहा था। साथ में गांव का ही मुतलिब भी था। किशोर के परिजन मेरठ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मैच देखने के दौरान किशोर अपने दादा की लाइसेंसी बंदूक उठा लाया। उसने बंदूक में कारतूस भरे और मुतलिब की तरफ निशाना साधने लगा। मुतलिब ने मजाक करने से मना किया तो किशोर ने मोहम्मद कैफ की तरफ निशाना साधा और बंदूक का ट्रिगर दबा दिया। बंदूक से निकली गोली मोहम्मद कैफ की कनपटी पर जा लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मुतलिब चिल्लाते हुए भाग निकला। आसपास के लोग गोली चलने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आए तो आरोपी किशोर अपने घर के बाहर बेहोश पड़ा मिला। घर के अंदर कमरे में मोहम्मद कैफ का गोली लगा शव पड़ा था। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। लाइसेंसी बंदूक भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। किशोर के होश में आने के बाद पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव तो परिजन हुए बेसुध

कैफ के पिता किसान हैं। वह पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। परीक्षितगढ़ के सरस्वती इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास करने के बाद वह किठौर क्षेत्र के शौल्दा गांव स्थित बालाजी कॉलेज से डीफार्मा का कोर्स कर रहा था। कैफ को क्रिकेट का भी काफी शौक था। ग्रामीणों के मुताबिक वह काफी अच्छा ऑल राउंडर था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो उसकी मां नईम, पिता जलीस और भाई शाहबाज, सलमान व बहन फरहा, सानिया समेत अन्य परिजन रोते हुए बेसुध हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed