{"_id":"6ad8ec5f3f52223f0d04517d","slug":"fir-against-je-and-six-others-for-laying-illegal-lines-by-installing-pcc-poles-meerut-news-c-72-1-mct1012-161446-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगानगर में अवैध पोल लगाने का आरोप, जेई सहित छह लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगानगर में अवैध पोल लगाने का आरोप, जेई सहित छह लोगों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
गंगानगर में कैलाश वाटिका कॉलोनी का है मामला
एंटी पावर थेफ्ट थाना प्रभारी ने पकड़ी थी विद्युत चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। एल ब्लॉक के पास कैलाश वाटिका में पीसीसी पोल के माध्यम से अवैध लाइन लगाकर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगा है। सहायक अभियंता ने मकान मालिक सहित, जेई और चार विद्युतकर्मियों के खिलाफ गंगानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
घटना बीते 16 अक्तूबर की है। व्हाट्सएप के माध्यम से एंटी पावर थेफ्ट कंकरखेड़ा थाना प्रभारी को शिकायत मिली। उसमें गंगानगर स्थित कैलाश वाटिका में अवैध पोल और एलटी लाइन लगाकर निर्माण कार्य कराने की शिकायत मिली। टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। जांच में पाया कि कॉलोनी की एलटी लाइन के अंतिम पोल से एक स्पेन की एलटी लाइन और पीसीसी पोल लगाकर अवैध रूप से निर्माण कार्य कराया गया। आरोप है कि इस पूरी जांच में निर्माण कराने वाले आशीष धनकड, जेई सतीश, संविदाकर्मी प्रवीण, बाबू राम, अभय, कविन की सांठगांठ मिली। पूरे मामले में विद्युत तंत्र से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए सहायक अभियंता प्रथम 11 केवी परिचालन एवं अनुरक्षण नार्थ सिविल लाईन मो. रजा द्वारा गंगानगर थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
-- -- -- --