Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Financial assistance 4 lakh each will be provided to families tragic accident in Hastinapur

UP News: यूपी सरकार मृतकों के परिजनों को देगी मुआवजा, चौथे युवक की तलाश; गंगा में डूबे थे चार भाई

Sat, 04 Apr 2026 10:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हस्तिनापुर (मेरठ)
अमर उजाला नेटवर्क, हस्तिनापुर (मेरठ) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 04 Apr 2026 10:03 PM IST
सार

मेरठ के हस्तिनापुर में हुए दर्दनाक हादसे में अब तक तीन युवकों के शव बरामद हो चुके हैं। जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है। एडीएम वित्त एवं राजस्व सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि मृत युवकों के परिजनों को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
Financial assistance 4 lakh each will be provided to families tragic accident in Hastinapur
चौथे युवक की तलाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में अब तक तीन युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए शवों में अभिषेक, हिमांशु पुत्र कमल सैनी और दीपांशु पुत्र सोनू सैनी की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार डटी हुई हैं, ताकि लापता युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
विज्ञापन


एक युवक की ओर तलाश की जा रही है जिन युवकों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, उनके परिजनों को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहत राशि जल्द ही संबंधित परिवारों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी। अभी तक गंगा में डूबने से जिन युवकों की मृत्यु की पुष्टि हुई प्रत्येक को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed