फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Finally, there is apprehension, Naeem Ghazi, killing Kankrkedha bodies were recovered from river

आखिरकार वहीं हुआ जिसकी आशंका थी, नईम गाजी की हत्या, कंकरखेड़ा नाले से बरामद हुआ शव

Tue, 20 Dec 2016 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Tue, 20 Dec 2016 07:02 PM IST
विज्ञापन
Finally, there is apprehension, Naeem Ghazi, killing Kankrkedha bodies were recovered from river
नईम गाजी की हत्या

आखिरकार वहीं हुआ जिसकी आशंका जताई जी रही थी। नईम पिछले सोमवार से कोतवाली के शोहराब गेट से लापता था। बता दें कि भगत सिंह मार्केट के प्रधान और पेशे से प्रोपर्टी डीलर नईम गाजी की डेड बॉडी मंगलवार को कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक नाले से पुलिस ने बरामद कर ली है। नईम की गुमशुदगी के बाद से उसके परिजन लगातार ढूंढने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन



वहीं अपहरण के बाद उसकी हत्या की आशंका जताते हुए परिजन हंगामा कर रहे थे। उधर हत्या की जानकारी के बाद परिजनों और क्षेत्रवासियों द्वारा हंगामे की आशंका के चलते हापुड़ अड्डा सहित शहर के कई संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



नईम की हत्या पर आक्रोश
आक्रोशित भीड़ ने कवरेज कर रही मीडिया पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक समाचारपत्र के फोटोग्राफर का कैमरा तोड़ दिया और उसके साथ मारपीट भी की। वहीं शहर से विधान सभा के प्रत्यासी अय्यूब अंसारी समेत कई नेताओं का विरोध किया। इतना ही नहीं बल्कि नेताओं को गालियां तक बकी। हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि एक हफ्ते बाद नेता फोटो खींचने आये। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सूचना मिलने पर पहुंचे इंस्पेक्टर कोतवाली का गुस्साएं लोगों ने जमकर विरोध किया। बता दें कि इंस्पेक्टर कोतवाली को लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसएसपी के मुताबिक, सांत्वना देने के बजाय उसने पीड़ित परिवार से ज्यादा बहस और नोकझोंक की थी। वहीं नईम के परिवार को पांच की आर्थिक मदद देने की भी बात सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed