फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fill today with all the faculty of Back examination form

आज से भरें सभी विषयों के बैक परीक्षा फार्म

Mon, 29 Jul 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fill today with all the faculty of Back examination form
आज से भरें सभी विषयों के बैक परीक्षा फार्म
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में सोमवार से बीए, बीएससी और बीकॉम एवं एमए, एमकॉम में वार्षिक प्रणाली के बैक पेपर भरे जा सकते हैं। 9 अगस्त इसकी अंतिम तिथि है। वहीं कॉलेजों में फार्म के प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि 13 अगस्त है।

इसमें मुख्य परीक्षा 2019 की रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र फार्म भर सकते हैं। बैक परीक्षा में कोई भी री-बैक परीक्षार्थी योग्य नहीं होगा। एकल विषय और श्रेणी सुधार के लिए पेपर परीक्षा अनुमन्य नहीं होगी। बैक पेपर परीक्षा में स्नातक स्तर के तीनों वर्ष के रेग्युलर और प्राइवेट छात्र-छात्रा एवं पीजी कोर्सों में रेग्युलर और प्राइवेट के दोनों वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं। एलएलबी के भी तीनों साल के परीक्षा फार्म वेबसाइट पर भरे जा सकते हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम में एक मुख्य विषय ग्रुप का एक अथवा एक से अधिक विषय का कोड भरा जा सकता है। परीक्षा फार्म भरे जाने की पूरी जानकारी विवि की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed