{"_id":"61c397879a13da198978235f","slug":"fighting-stone-pelting-in-two-sides-five-injured-meerut-news-mrt570280740","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, पथराव, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, पथराव, पांच घायल
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में बुधवार को शराब पीने को लेकर दो युवकों में मारपीट व पथराव हो गया। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।
गौतम नगर निवासी हिमांशु पुत्र राकेश का पड़ोसी अनुज पुत्र पप्पू से बुधवार शाम शराब पीने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष से राकेश व हिमांशु तथा दूसरे पक्ष से पप्पू पुत्र अनुज, सोनूू व सुनील घायल हो गए। इस पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल व मेडिकल के लिए भेजा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हुड़दंग मचा रही महिला समेत चार हिरासत में लिये
मेरठ। हापुड़ रोड पर बुधवार शाम को नशे में चलती कार में हुड़दंग मचा रही एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए जाने के बाद कार सवारों ने चौकी में जमकर हंगामा किया। कार में एक महिला व तीन युवक हुड़दंग मचाते हुए जा रहे थे। पीछे से आ रहे कार सवार कुछ युवकों ने जाकिर कॉलोनी चौकी के सामने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। कार रूकते ही महिला व उसके साथियों ने नीचे उतरकर बीच सड़क पर जमकर हंगामा कर दिया। इस पर चौकी पुलिस ने महिला समेत जीशान, परवेज व एक अन्य को हिरासत में ले लिया।