फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fighting in two groups used sharp arms. eight injured

रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों में धारदार हथियार चले, आठ लोग हो गए घायल

Fri, 05 Jun 2020 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
fighting in two groups used sharp arms. eight injured
रोहटा। जिटोला गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर धारदार हथियार और लाठी-डंडे चले। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव जिटोला निवासी सुनील पुत्र प्रेम सिंह वह दूसरे पक्ष मुस्तकीम पुत्र शरीफ के बीच में रुपये के लेनदेन को लेकर बृहस्पतिवार सुबह संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे फरसे व धारदार हथियार लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। घटना में दोनों पक्षों की आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। मुस्तकीम पक्ष की ओर से विक्रम, मिंटू, गोलू व अंकित के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि आरोपियों ने हमें रास्ते रोककर हमला किया। जबकि दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि रुपये मांगने पर फिरोज गुलफाम, इस्लामुद्दीन, फरमान, गोलू, साबिर, अंशु, हारून, अफजाल, जावेद व मेहराज वह फिरोजी आदि ने घर पर आकर हमला किया। इस दौरान आरोपियों ने तलवार, बंदूक की बटों से पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed