फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fighting in marriage ceremony over roti, six in custody

Meerut News: रोटी को लेकर शादी समारोह में मारपीट, छह हिरासत में

Fri, 23 Jun 2023 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 23 Jun 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Fighting in marriage ceremony over roti, six in custody
मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी के माधवपुरम क्षेत्र में विवाह मंडप में शादी समारोह के दौरान रोटी को लेकर बरातियों की वेटर के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और छह लोगों को हिरासत में लेकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सराय लाल दास निवासी राहुल पुत्र राजेंद्र शादी समारोह में हलवाई का काम करता है। बृहस्पतिवार को पास के रहने वाले व्यक्ति की बेटी की शादी माधवपुरम में एक विवाह मंडप में थी। इसमें वह हलवाई का कार्य कर रहे थे। राहुल का आरोप है कि रोटी को लेकर बरातियों ने वेटर को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और विवाह मंडप में तोड़फोड़ भी की गई। इस दौरान कई लोग घायल भी हो गए। विवाह मंडप में मारपीट और तोड़फोड़ के चलते अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्रह्मपुरी प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed