फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight in two sides and firing front policemen in Hapur adda at Meerut of Uttar Pradesh

यूपी: पुलिस के सामने पथराव-फायरिंग, एक घंटे तक रहा अराजकता का माहौल, फिर टूटी अफसरों की नींद

Wed, 20 Jan 2021 01:10 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 20 Jan 2021 01:10 PM IST
सार

  • हापुड़ अड्डे चौराहे के पास पुलिस के सामने पथराव और फायरिंग 
  • एक घंटे तक रहा अफरातफरी का माहौल, एक आरोपी गिरफ्तार 
  • भैंसों के खूंटे उखाड़ने को लेकर हुआ बवाल, मौके पर मौजूद थी ट्रैफिक पुलिस

विज्ञापन
Fight in two sides and firing front policemen in Hapur adda at Meerut of Uttar Pradesh
मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे पर पुलिस के सामने पथराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे के पास छोटी सी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। पुलिस के सामने गोलियां तक चल गईं। एक घंटे तक अराजकता का माहौल रहा। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि अन्य फायरिंग करते फरार हो गए। 

विज्ञापन


तांगा स्टैंड के पास सहीदु निवासी भगत सिंह मार्केट की डेयरी है। डेयरी के सामने पड़ोसी अकरम भैंस बांधता है। मंगलवार को नगर निगम द्वारा होर्डिंग हटाओ अभियान चलाया गया। टीम ने अकरम की भैंसों के खूंटे तोड़ दिए। अकरम का आरोप है कि सहीदु के कहने पर खूंटे तोड़े गए। इस बात को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ देर में पथराव शुरू हो गया। एक पक्ष ने कई राउंड गोलियां चला दीं। फायरिंग होने से हापुड़ अड्डा चौराहे तक अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन


सूचना पर नौचंदी, सिविल लाइन, लिसाड़ी गेट और कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सहीदु को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पथराव करने वालों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा किया गया है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस जांच करने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गुलदार को देख अटकी चार युवकों की सांसें, फिर पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, पढ़िए कैसा था खौफनाक सीन

दंगे की अफवाह, दुकानें हो गईं बंद 
भीड़भाड़ वाले इलाके में पथराव-फायरिंग हो रही थी और पुलिस तमाशबीन बनी थी। शहर में दंगे की अफवाह फैल गई, तब जाकर पुलिस की नींद टूटी। करीब एक घंटे हापुड़ अड्डे चौराहे तक बवाल मचता रहा। लोगों ने दुकान के शटर तक बंद कर दिए थे। कई राउंड फायरिंग हुई, गनीमत रही है कि किसी को गोली नहीं लगी। यह पूरी घटना ट्रैफिक पुलिस के सामने हुई। सूचना के एक घंटे बाद नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची, जबकि संबंधित सिविल लाइन पुलिस उसके बाद ही पहुंच पाई। लोगों ने पुलिस को भी खूब फोन किए। पुलिस फोर्स के पहुंचने के बाद भी बवाल करने वाले आरोपी मौके पर मौजूद थे। लोगों ने हल्ला मचाया कि इन्होंने ही पथराव व फायरिंग की है। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो वह फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घरों में भी तलाशी ली, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। 

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर

संवेदनशील इलाके में भी अलर्ट नहीं पुलिस
हापुड़ अड्डा संवेदनशील इलाका है। गनीमत रही है कि विवाद एक ही समुदाय के दो दुकानदारों के बीच हुआ है। वारदात ने पुलिस कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगाया। लोगों ने बताया है कि करीब एक घंटे तक आरोपियों ने बवाल काटा। कुछ भी हो सकता था। क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed