{"_id":"6007c0410be57025e541ab29","slug":"up-crime-news-a-man-have-murdered-in-ganga-nagar-of-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: बलकटी से काटकर हत्या, खेत में पड़ी मिली लाश, जांच में जुटे अफसर
Wed, 20 Jan 2021 11:01 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:01 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में गंगानगर थाना क्षेत्र के गांव ललसाना में एक व्यक्ति की बलकटी से काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ललसाना निवासी अरुण उर्फ रिंकू (45 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश गांव में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था। बुधवार सुबह पांच बजे किसी ने उसे फोन करके जरूरी बात करने के लिए बुलाया था। लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ से आरोपी आफताब गिरफ्तार, पहले लड़कियों को करता था अगवा, फिर दुष्कर्म और...
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि गांव से लगभग पांच सौ मीटर दूर आलू के खेत में सुबह करीब आठ बजे उसका शव पड़ा मिला। उसकी कनपटी व सिर पर चोट के निशान मिले हैं। वहीं खेत में काम करने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: आईएएस के भाई ने आखिर क्यों उठाया खौफनाक कदम, उठ रहे ये बड़े सवाल, जल्द खुलेगा राज
सूचना मिलने पर गंगानगर इंस्पेक्टर पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, सीओ सदर देहात पूनम जौहरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/