{"_id":"68fcf2c16cf92864c604d275","slug":"fight-breaks-out-between-two-parties-in-the-wedding-procession-two-injured-meerut-news-c-73-1-mct1008-105424-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बरात में आए दो पक्षों में मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बरात में आए दो पक्षों में मारपीट, दो घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में बरात में आए दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। अनस व राकिब गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायलों को थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। घायलों गंभीर हालात में मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव पिठलोकर निवासी साजिद ने बताया कि शुक्रवार की रात वह कस्बा हर्रा में बरात में शामिल होने के लिए आए थे। बरात में शामिल आरोपी पक्ष से उनकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले में राकिब व अनस गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर बरात में आए अन्य लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। परिजन घायल अवस्था में दोनों युवकों को थाने लेकर पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना आशुतोष का कहना है कि घटना की तहरीर के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।