फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fight between students and youths, three injured

Meerut News: छात्र और युवकों में मारपीट, तीन घायल

Wed, 24 Dec 2025 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Fight between students and youths, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर के गंज बाजार में बुधवार को छात्रों के साथ कई युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट में तीन नाबालिग छात्र घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घायल छात्रों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां से एक छात्र को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया।
पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोहल्ला किशोरकान निवासी शिवांश कालंद, कुशावली निवासी आर्यन और पाली निवासी दिग्विजय घायल हुए। जानकारी के अनुसार, घटना के समय आर्यन और शिवांश स्कूल से छुट्टी के बाद गंज बाजार में खड़े थे। तभी आरोपी दिग्विजय से बहस हो गई। आरोपियों ने धारदार हथियार और राॅड से हमला कर दिया। हमले में शिवांश और आर्यन घायल हो गए। घायल दिग्विजय मौके से अपने गांव चला गया। स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घायल छात्रों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद शिवांश को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया। अन्य दो छात्रों का उपचार स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों की पहचान करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed