Meerut PM Rally: पीएम मोदी की रैली में नारे लगाने पर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता, गरमा गया था मामला
Meerut PM Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में नारे लगाने पर भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। इस दौरान मामला पूरा गरमा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान नारे लगाने और कुर्सी पर बैठने को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौज होने पर मामला गरमा गया था।
इससे पहले मामला तूल पकड़ता कि भाजपा और रालोद नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। वहां दो दरोगा और चार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगा दी।
रैली में खासे उत्साहित दिखे रालोद कार्यकर्ता
प्रधानमंत्री की रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही रालोद के कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित नजर आए। सभी विधानसभा क्षेत्रों से पहुंचने वाले रालोद कार्यकर्ताओं की संख्या भी ठीक-ठाक दिखी। रालोद कार्यकर्ता हरी टोपी और रालोद के झंडे लेकर पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा रालोद मुखिया जयंत चौधरी के नाम पर ही सबसे ज्यादा नारेबाजी हुई।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally: पढ़िए पीएम मोदी का पूरा भाषण, बोले- बड़े-बड़े सत्ताधारी जेल में, जमानत के लिए काट रहे चक्कर
मंच पर ये रहे मौजूद
प्रधानमंत्री के साथ मंच पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री एमएलसी सुभाष यदुवंश, प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी मोहित बेनिवाल, मेरठ लोकसभा से प्रत्याशी अरुण गोविल, बागपत लोकसभा से डॉ. राजकुमार सांगवान, मुजफ्फरनगर से प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, कैराना से प्रदीप चौधरी, बिजनौर से प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान, स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेई, जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मंत्री केपी मलिक, राज्यमंत्री अनिल कुमार, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक मोदीनगर मंजू सिवाच, महापौर हरिकांत अहलुवालिया, सांसद सत्यपाल सिंह, विजयपाल सिंह तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, कांता कर्दम, डॉ. सरोजिनी अग्रवाल मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally Photos: लोगों में भारी उत्साह, पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब, मुखौटे लगाकर पहुंचे दर्शक