फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fifty times attack in old woman head after that weeping siting beside dead body

वृद्धा के सिर पर किए डंडे से 50 वार, फिर शव के पास बैठकर रोया

Wed, 08 Jul 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
fifty times attack in old woman head after that weeping siting beside  dead body
वृद्धा की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार युवक। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़(मेरठ)। मवी गांव में एक सप्ताह पहले हुई वृद्ध की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने गांव की एक युवक को गिरफ्तार कर आरोपी के घर से हत्या में प्रयुक्त डंडा और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। आरोपी ने बताया कि वह वृद्धा के घर के सामने नशे में गाली गलौज कर रहा था। वृद्धा ने इसका विरोध किया तो उसने रात में घर में घुसकर हत्या कर दी। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा की।
विज्ञापन

मंगलवार को एसएसपी अजय साहनी, एसपी देहात अविनाश पांडेय व सीओ सदर देहात बृजेश सिंह परीक्षितगढ़ थाने पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि गांव का रणजीत उर्फ कालू पुत्र चंद्रकिरण एक जुलाई की रात शराब पीकर वृद्धा सत्यवती(80) के घर के बाहर गाली गलौज कर रहा था। महिला ने इसका विरोध कर उसे भगा दिया। इससे आरोपी गुस्से में था। रणजीत रात में दीवार फांदकर महिला के घर में घुस गया। उसने चारपाई पर सो रही वृद्धा सत्यवती के सिर पर डंडों से वारकर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष मिथुन दीक्षित, एसएसआई नरेंद्र कसाना, एसआई महेश राणा एवं कास्टेबल संदीप खारी, प्रमजीत सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी रणजीत को उसके भाई की ससुराल गांव अतराड़ा थाना मुंडाली से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर आरोपी के घर से खून से सना डंडा और बेड के अंदर से खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने चाचा सहित तीन पर कराई थी रिपोर्ट
मृतका सत्यवती के बेटे अजितेश ने अपने चाचा सेवानिवृत्त सीओ महेंद्र सिंह त्यागी, उनके बेटे आलोक त्यागी और गांव के जयविंद्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नामजद जयविंद्र को हिरासत में ले लिया था। पुलिस नामजद लोगों को हत्या में शामिल होना नहीं मान रही थी। वहीं महेंद्र सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर घटना का सही खुलासा करने की मांग की थी। तभी से पुलिस टीम, सर्विलांस की मदद से घटना के खुलासे में लगी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 नंबर थे सर्विलांस थे
पुलिस ने गांव मवी के करीब सौ मोबाइल नंबर की लोकेशन ड्रेस कर रखी थी। आरोपी रणजीत उर्फ कालू का घटना की रात से ही मोबाइल बंद चल रहा था। उसके मोबाइल की लोकेशन घटनास्थल पर ही आ रही थी। तभी से पुलिस आरोपी को तलाश कर रही थी।

सिर पर किए डंडे के 50 वार
पूछताछ करने पर हत्यारोपी रणजीत ने बताया कि घटना की रात जब वह शराब पीकर वृद्धा के घर गाली गलौच कर रहा था तो महिला सत्यवती ने इसका विरोध किया। जिससे वह आहत होकर रात में ही महिला के घर की दीवार फांदकर कूद गया और चारपाई पर सो रही महिला के सिर पर डंडे से 50 से ज्यादा वार किए। वह महिला के सिर के चीथेड़े देखकर आधा घंटे तक रोता रहा। काफी पछताया। इसके बाद उसने टंकी पर हाथ धोए। इसके बाद वह अपने घर पहुंचा और खून से सने कपड़ों को बेड में रखकर अपने ताऊ के लड़के की ससुराल ग्राम अतराड़ा चला गया था। पुलिस ने सोमवार रात उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed