{"_id":"60cb48bdab8f1c743c4942dc","slug":"fifteen-thousand-cusecs-of-water-released-in-yamuna-water-level-likely-to-rise-in-khadar-area-in-shamli","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली : यमुना में छोड़ा गया 15 हजार क्यूसेक पानी, खादर क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली : यमुना में छोड़ा गया 15 हजार क्यूसेक पानी, खादर क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने की संभावना
Thu, 17 Jun 2021 07:06 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Jun 2021 07:06 PM IST
सार
यह पानी के शुक्रवार सुबह तक कैराना यमुना नदी पुल तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि होगी।
विज्ञापन
यमुन में बढ़ा जलस्तर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के शामली में पहाड़ों पर बारिश के चलते बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे ताजेवाला बांध से यमुना नदी में 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो शुक्रवार सुबह तक कैराना तक आ जाएगा। इससे यमुना के जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी। जिससे आसपास के खेतों और प्लेज में पानी भरने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले कई माह से यमुना में केवल रुका हुआ गंदा पानी ही दिखाई दे रहा था। पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर हो रही बारिश के चलते हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित ताजेवाला बांध पर पानी का दबाव बढ़ने लगा।
विज्ञापन
इस दबाव को कम करने के लिए बुधवार को यमुना में तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसके चलते गुरुवार सुबह यमुना के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखी गई। यमुना नदी पर फोरलेन पुल निर्माण के कारण जलस्तर मापा नहीं जा सका था।
विज्ञापन
गुरुवार सुबह बांध से यमुना में 15 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया। हथिनीकुंड कंट्रोल रूम के ऑपरेटर मोनू ने बताया कि गुरुवार सुबह आठ बजे ताजेवाला बांध से आठ हजार 774, इसके बाद सुबह नौ बजे 14 हजार 498 और सुबह दस बजे पांच हजार 352 क्यूसेक (घन फिट) पानी प्रति सेकेंड की दर से छोड़ा गया। यह पानी के शुक्रवार सुबह तक कैराना यमुना नदी पुल तक पहुंचने की संभावना है, जिससे जलस्तर में और वृद्धि होगी।