{"_id":"5f69083a8ebc3e0ddc58ca9f","slug":"fiercely-fighting-on-two-sides-in-bijnor-after-a-shopkeeper-tried-to-molest-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: युवती को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, दो पक्षों में जमकर संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: युवती को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास, दो पक्षों में जमकर संघर्ष
Tue, 22 Sep 2020 01:38 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
बिजनौर में धामपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पर पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
बताया गया है कि गांव का युवक परचून की दुकान करता है। आरोप है कि दो दिन पहले गांव की दूसरे वर्ग की युवती दुकान से सामान खरीदने को गई थी। आरोप है कि युवक ने युवती को दुकान में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन
मामला बढ़ने पर दोनों समुदाय की ओर से लाठी डंडे चल गए। बताया गया कि घटना के बाद से आरोपी युवक गांव से फरार है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोपियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
उधर पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने से युवती पक्ष के लोगों में असंतोष है। पुलिस अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट कायम कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/