फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce firing and stone pelting in two community youth, four youth injured

दो समुदाय के युवकों में जमकर फायरिंग और पथराव, चार युवक घायल

Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Fierce firing and stone pelting in two community youth, four youth injured
दो समुदाय के युवकों में जमकर फायरिंग और पथराव, चार युवक घायल
विज्ञापन

दौराला। मवीमीरा गांव में बुधवार देर रात सिगरेट खरीदने को लेकर हुए विवाद ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया। झगड़े के दौरान दो समुदाय के युवकों में जमकर फायरिंग व पथराव हुआ। मारपीट में चार युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
मवीमीरा गांव में कुछ युवक एक दुकान पर सिगरेट खरीदने गए। इस दौरान युवकों का दूसरे समुदाय के युवकों से सिगरेट खरीदने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में गांव निवासी सचिन, सुंदर, प्रवेश व मीनू मामूली रूप से घायल हो गए। घर पहुंचने पर दोनों पक्षों ने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पथराव व फायरिंग हुई। गांव में लगभग 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई। जिस कारण गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीण अपने घरों में दुबक गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। पथराव के दौरान घरों के बाहर खड़े एक-दो वाहन भी क्षतिग्रस्त होने बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। दो समुदायों के बीच झगड़े की जानकारी पर सीओ संजीव दीक्षित मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। दौराला पुलिस के अलावा कंकरखेड़ा, इंचौली, सरधना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। देर रात तक दोनों पक्षों में से किसी ने भी तहरीर नहीं दी थी। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने ग्रामीणों से बात करने का प्रयास भी किया, लेकिन दहशत के चलते ग्रामीण कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी किरनपाल सिंह का कहना है कि सिगरेट को लेकर विवाद था। फायरिंग नहीं हुई है और ना ही कोई घायल है। अभी किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed