{"_id":"5c2496e3bdec2256f53382e5","slug":"fierce-fire-in-three-story-building-in-shamli-up-loss-of-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली: तीन मंजिला गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली: तीन मंजिला गोदाम में लगी भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
Thu, 27 Dec 2018 02:53 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
shamli news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के शामली में शहर में एक बैटरी गोदाम में भीषण आग लग गई। तकरीबन डेढ घंटे की मशक्क्त के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग लगने से इमारत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
अजंता चौक के निकट बैटरी मार्केट में बालाजी बैटरी एवं स्पेयर पार्टस की तीन मंजिला इमारत में बुधवार देर रात किसी समय आग लग गई। गुरुवार सुबह गोदाम से धुंआ निकलता देख आस पास के लोगों ने गोदाम संचालक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई। जानकारी के अनुसार आग से गोदाम की तीनों मंजिलों की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और उसमें रखी बैटरी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। संचालक के अनुसार इस आग से करीब एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। हालांकि नुकसान का सही आंकलन अभी किया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/