{"_id":"5e0a11af8ebc3e879d41fa32","slug":"fierce-fire-in-electrical-store-in-victoria-park-area-of-meerut-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: पीवीवीएनएल के स्टोर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: पीवीवीएनएल के स्टोर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी दमकल की कई गाड़ियां
Mon, 30 Dec 2019 10:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
बिजली के स्टोर में भयंकर आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में विक्टोरिया पार्क स्थित पीवीवीएनएल के विद्युत भंडार केंद्र में सोमवार शाम भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा सामान धमाके के साथ फटने पर आसपास अफरातफरी फैल गई। आग का भयावह रूप देखकर आरएएफ के अलावा आसपास के जिलों से भी फायर ब्रिगेड बुलाई गई। देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
सिविल लाइन थानाक्षेत्र में विक्टोरिया पार्क स्थित पीवीवीएनएल के चीफ इंजीनियर ऑफिस के निकट मेरठ जोन का विद्युत भंडार केंद्र बना है। दो बड़े शेड यहां बने हैं, जिसमें विद्युत विभाग का काफी नया व पुराना सामान रखा है। शाम करीब सात बजे लोगों ने शेड नंबर-2 में आग लगने की सूचना 112 नंबर पर दी। जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस और पुलिस लाइन से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सारा सामान धू-धू कर जलने लगा। अंदर ऐसे भी विद्युत उपकरण थे जो आग की चपेट में आने के बाद धमाके के साथ फटने लगे। सीएफओ और एफएसओ ने दमकल की आधा दर्जन गाड़ियों की सहायता से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
वहीं मौके पर पहुंचे एमडी पीवीवीएनएल अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने आसपास के जिलों से दमकल की गाड़ियां बुलाने को कहा। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना माना जा रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/