{"_id":"5fc90dbd8ebc3e9b8c5d85b9","slug":"fierce-fire-in-a-tractor-trolley-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आग का गोला बनी गन्ने की पत्तियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आग का गोला बनी गन्ने की पत्तियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली
Thu, 03 Dec 2020 09:39 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 03 Dec 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
भीषण आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में बिजली के तारों के संपर्क में आने से गन्ने की पत्तियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग लग गई। देखते ही देखते पत्तियों से भरी ट्रॉली आग का गोला बन गई। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार कोल्हू पर काम करने वाले युवक हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के गांव खरड़ में ग्रामीण जयपाल का गन्ने का कोल्हू लगा हुआ है। ग्रामीण युवक प्रमोद, सनसीर और मोनू कोल्हू में काम करते हैं। गुरुवार को तीनों ग्रामीण युवक ट्रैक्टर ट्रॉली से कोल्हू की भट्ठी में आग जलाने के लिए गन्ने की पत्ती लेने लोई गांव के जंगल में गए थे। खेत से गन्ने की पत्ती को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर तीनों ग्रामीण युवक वापस कोल्हू में जा रहे थे। लोई गांव के लिंक मार्ग पर विद्युत प्रवाहित बिजली के तारों के स्पर्श से ट्रॉली में भरी पत्तियों में आग लग गई। देखते ही देखते पत्ती से भरी ट्रॉली आग का गोला बन गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ के हर्षित ने एक अंगूठी में जड़ दिए 12638 हीरे, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर आनन फानन में ग्रामीण युवकों ने ट्रैक्टर को ट्रॉली से अलग कर दिया। लोई गांव के पुल के पास डग से पानी के पाइप द्वारा बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। पत्ती जलकर राख हो गई।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/