फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fierce fire breaks out at bijli Bombay by pass road meerut, many huts burnt

Meeut: बिजली बंबा बाईपास पर देर रात लगी भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू, कई झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख

Wed, 16 Nov 2022 08:45 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Nov 2022 08:45 AM IST
सार

मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर स्थित झुग्गी झोपड़ी में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Fierce fire breaks out at bijli Bombay by pass road meerut, many huts burnt
झुग्गियों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र में बिजली बंबा बाईपास पर मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। सूचना पर कई थानों की पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया गया कि झुग्गी-झोपड़ियों में आग लग गई थी। आग लगने से यहां कई झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात बिजली बंबा बाईपास पर 2:30 बजे अचानक आग लग गई। यहां स्थित झुग्गी-झोपड़ियों से आग की लपटें उठता देख लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग ने भीषण रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स लेकर ब्रह्मपुरी सीओ भी मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बताया गया कि लिसाड़ी गेट मार्ग पर बहुत सी झुग्गी-झोपड़ियां बनी हुई हैं। इन्हीं में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से 10 से ज्यादा झुग्गी-झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई व्यक्ति नहीं झुलसा। आग किस कारण से लगी इसकी वजह पता नहीं चल सकी, पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed