बागपत में बुखार का कहर: साै से ज्यादा बीमार, दो साल की बच्ची की माैत से परिजनों में मातम
बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र के कमाला गांव में बुखार कहर बरपा रहा है, जहां सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विस्तार
बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र के कमाला गांव में बुखार कहर बरपा रहा है, जहां सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। वहीं 20 से अधिक ग्रामीणों की प्लेटलेट्स कम होने के कारण उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगाकर जांच कराने और दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है।
कमाला के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर घर में बुखार के मरीज हैं। देवा, प्रियमेध, ललीता, कृष्णपाल, बबीता, वान्या, अजयपाल, उमेश, सुधीर, नीरज, आकाश, अर्जुन, उर्मिला सहित सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं।
यह भी पढ़ें: बड़ी टैक्स चोरी का खुलासा: दो वैवाहिक सीजन में 60 लाख का किया कारोबार, टर्नओवर दिखाया 1.98 लाख
ग्रामीणाें का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी है, जिसके कारण मच्छर अधिक होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों को दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ में पहुंचकर निजी चिकित्सक के पास उपचार कराना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होती है।
ग्रामीणें ने गांव में सफाई कराने और दवा का छिड़काव कराने के साथ ही शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। ग्रामीण अजय, महेश, कृष्ण, प्रमोद, रोहित, विजयपाल, रविंद्र आदि ने बताया कि बुखार के कारण लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं।
इसके कारण उन्हें मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। 15 दिन से गांव में बुखार फैला हुआ है, लेकिन इसके बाद भी स्वास्थ्य टीम ने गांव में आकर ग्रामीणों का उपचार तक नहीं किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है ताकि मरीजों को सही तरीके से उपचार मिल सके।
बागपत जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र के कमाला गांव में डेंगू से पांच साल की बच्ची की माैत हो गई है। वह पिछले कई दिन से बीमार थी और उसका मेरठ के अस्पताल में उपचार चल रहा था। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगवाने और एंटीलार्वा का छिड़काव कराने की मांग की है।