फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Fertilizer crisis in Nakur: Farmers from 12 villages camp outside society gate overnight for one bag of DAP

खाद की किल्लत: रात भर सोसाइटी के बाहर डटे रहे 12 गांवों के किसान, बोले-एक कट्टा डीएपी के लिए मारा-मारी मची है

Tue, 28 Oct 2025 10:40 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 28 Oct 2025 10:40 AM IST
सार

डीएपी खाद की भारी कमी से परेशान नकुड़ क्षेत्र के 12 गांवों के किसान रातभर सोसाइटी के बाहर पड़े रहे। किसानों का आरोप-सरकार से वादे बहुत, पर खाद नहीं मिल रही। एमडी बोलेआज बांटी जाएगी डीएपी।

विज्ञापन
Fertilizer crisis in Nakur: Farmers from 12 villages camp outside society gate overnight for one bag of DAP
सोसाएटी के बाहर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान बेहाल हैं। गांव बाधी स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी. पैक्स) लिमिटेड के गेट के बाहर सोमवार शाम से ही 12 गांवों के किसान लाइन में डटे हुए हैं। खाद मिलने की उम्मीद में कई किसान बिस्तर और बोरिया लेकर वहीं पल्ली बिछाकर सो गए।

विज्ञापन

किसानों ने बताया कि समिति के एमडी ने मंगलवार को खाद बांटने का आश्वासन दिया था, इसलिए सभी सोमवार से ही वहां डटे हुए हैं। क्षेत्र में गेंहू की बुआई का समय चल रहा है, लेकिन डीएपी की अनुपलब्धता से किसानों में चिंता और नाराजगी बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Complex demolition: एक ईंट हिली तो आर-पार की लड़ाई! सेंट्रल मार्केट व्यापारी दृढ़, धरना-प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

Fertilizer crisis in Nakur: Farmers from 12 villages camp outside society gate overnight for one bag of DAP
सोसाएटी के बाहर बैठे किसान - फोटो : अमर उजाला

गांव रोशनपुर के अशोक, तिघरी के यासीन, बाधी के ओमबीर, नाहरपुर के कविन्द्र और रानीपुर के ओम सिंह ने बताया कि यह सोसाइटी बारह गांवों को खाद मुहैया कराती है। दो दिन पहले केवल एक ट्रक डीएपी आया था जिसमें करीब 300 बोरे थे। सूचना मिलते ही पांच सौ से ज्यादा किसान वहां पहुंच गए, लेकिन अधिकांश को खाद नहीं मिल सकी।

किसानों ने आरोप लगाया कि सोमवार को भी डीएपी नहीं बांटी गई, इसलिए वे पूरी रात सोसाइटी के बाहर ही बैठे रहे। उन्होंने सरकार से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।

उधर, सोसाइटी के एमडी दारा सिंह ने बताया कि सोमवार को खाद वितरण होना था, लेकिन किसानों के बीच आधार कार्ड जमा करने को लेकर मतभेद होने से वितरण रुक गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंगलवार को डीएपी बांटी जाएगी और जल्द ही दूसरी गाड़ी भी मंगाई जा रही है। एमडी ने किसानों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed