{"_id":"6a510629ba93f100d00551d7","slug":"female-students-will-undergo-martial-arts-training-meerut-news-c-72-1-mct1009-155945-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेंगी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेंगी छात्राएं
विज्ञापन
- प्रशिक्षित ट्रेनर्स का होगा चयन, मांगे गए आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में उन्हें मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रतिदिन 40 मिनट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से मेरठ परिक्षेत्र के सभी विद्यालयों के लिए मार्शल आर्ट ट्रेनर्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू कर प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।
मेरठ जनपद में 46 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें बड़ी संख्या में छात्राएं हैं। जिन काॅलेजों में महिला शिक्षक नहीं है, वहां पर महिला मार्शल आर्ट ट्रेनर और जहां पहले से महिला शिक्षक हैं, वहां पुरुष मार्शल आर्ट ट्रेनर को तैनात किया जा सकता है। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा माध्यमिक लखनऊ की ओर से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। छात्राओं को तीन माह तक प्रशिक्षण मिलेगा।
डीआईओएस ने बताया कि मार्शल आर्ट प्रशिक्षित ट्रेनर्स ब्लैक बेल्ट योग्यताधारी होने चाहिएं। इसके लिए आवेदन पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय मेरठ या पास स्थित राजकीय विद्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र 25 जुलाई की शाम पांच बजे तक जमा कराए जाएंगे। प्रशिक्षण के लिए ट्रेनर्स को प्रति माह पांच हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। प्रशिक्षक के रूप में सर्वप्रथम महिला प्रशिक्षक का चयन होगा। महिला प्रशिक्षक न मिलने पर पुरुष प्रशिक्षक को चयनित किया जाएगा।