फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Female students dreamed of becoming doctors and scientists.

Meerut News: छात्राओं ने देखे डॉक्टर, वैज्ञानिक बनने के सपने

Tue, 06 Oct 2026 07:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Female students dreamed of becoming doctors and scientists.
दौराला - भराला स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी। स्रोत : संस्था
दौराला। भराला स्थित कंपोजिट विद्यालय में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रेरित किया गया। गैलेक्सीड के सौजन्य से मेरे सपने विषय पर विशेष गतिविधियां आयोजित हुईं। छात्राओं ने चित्रकला, लेखन, भाषण और खुली चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने अपने सपनों और भविष्य की योजनाओं को साझा किया। कुछ छात्राओं ने डॉक्टर बनकर गरीबों की सेवा करने की इच्छा जताई। वहीं, कुछ ने शिक्षिका बनकर शिक्षा की रोशनी फैलाने का सपना देखा। अन्य छात्राओं ने वैज्ञानिक और पुलिस अधिकारी बनकर देश सेवा का संकल्प लिया। उन्होंने मेहनत और लगन से सपनों को साकार करने की बात कही। प्रधानाध्यापिका शशि कौशिक ने गैलेक्सीड की मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed