{"_id":"6a4bade8b09e4fbf2c03b7f7","slug":"felicitation-of-nishant-a-boxing-competition-medalist-meerut-news-c-72-1-mct1009-155772-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले निशांत का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले निशांत का सम्मान
Mon, 06 Jul 2026 07:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
मेरठ। 5वीं अंडर 15 सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 जून तक जालंधर पंजाब में किया गया। प्रतियोगिता में हापुड़ निवासी निशांत ने 70 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था। सोमवार को बॉक्सिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने हापुड़ पहुंचकर उनका सम्मान किया। उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के तकनीकी निदेशक रोबिन सिंह, उप क्रीड़ा अधिकारी हापुड़ अरुणा, दीपक त्यागी, मूलचंद त्यागी आदि ने निशांत का स्वागत किया। निशांत वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल झांसी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच सुनील कुमार ने बधाई दी। संवाद
विज्ञापन