फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Feeling of cold in March, morning fog surprised

Meerut News: मार्च में सर्दी का अहसास, सुबह कोहरे ने चौंकाया

Tue, 10 Mar 2026 07:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Feeling of cold in March, morning fog surprised
मंगलवार सुबह 10 बजे तक सड़कों पर रहा कोहरा स्रोत संवाद
- मार्च में दिसंबर जैसी ठंड, सुबह 10 बजे तक छाई रही धुंध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। तापमान में लगातार वृद्धि के कारण मौसम का पैटर्न बदल रहा है, जिससे कभी अचानक गर्मी तो कभी ठंड जैसे हालात बन रहे हैं। मार्च माह में सामान्यतः गर्मी का असर बढ़ने लगता है। मंगलवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। जिसे देखकर लोग हैरान हो गए। सुबह करीब 10 बजे तक क्षेत्र में घनी धुंध छाई रही, जिससे लोगों को दिसंबर और जनवरी जैसी ठंड का एहसास हुआ।

सुबह के समय कोहरा और ठंड का असर इतना अधिक था कि सड़क पर चलने वाले लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। कई स्थानों पर दृश्यता भी कम रही। इस कारण वाहन चालकों को सावधानी के साथ सफर करना पड़ा। सुबह की धुंध के कारण वातावरण में ठंडक बनी रही, जबकि दोपहर होते-होते तेज धूप निकल आई और मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया।
विज्ञापन

सरदार सुंदर सिंह, मुकेश ठाकुर, प्रदीप आदि का कहना है कि मार्च महीने में इस तरह की ठंड और कोहरा असामान्य है। आमतौर पर इस समय तक सर्दी पूरी तरह खत्म हो जाती है और गर्मी की शुरुआत हो जाती है लेकिन इस बार मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह ठंड और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सावधानी बरतने की जरूरत

इस तरह के बदलते मौसम में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सुबह-शाम ठंड रहने और दिन में गर्मी बढ़ने से सर्दी, जुकाम और वायरल जैसी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। - डॉ. अमित त्यागी, प्रभारी, सीएचसी



इसे कहते हैं ग्लोबल वार्मिंग

जब दिन का तापमान ज्यादा और रात का तापमान अचानक कम हो जाता है तो वातावरण में नमी बढ़ जाती है। यही नमी ठंडी हवा के संपर्क में आकर कोहरे का रूप ले लेती है। इस तरह का असामान्य मौसम बदलाव के पीछे ग्लोबल वार्मिंग भी एक बड़ा कारण है। -डॉ. राकेश तिवारी, प्रभारी, कृषि विज्ञान केंद्र, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed