फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fed up with moneylender, young man warns of committing suicide along with his family

Meerut News: सूदखोर से तंग युवक ने दी परिवार समेत खुदकुशी करने की चेतावनी दी

Tue, 29 Oct 2024 03:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Fed up with moneylender, young man warns of committing suicide along with his family
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र निवासी एक सूदखोर से तंग आकर समर गार्डन निवासी नवाब सैफी ने परिवार समेत खुदकुशी करने की चेतावनी दी। आरोप है कि दोगुना रकम अदा करने के बावजूद आरोपी ने घर में बंधक बनाकर पीटा और 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित परिवार ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नवाब सैफी ने बताया कि लोहिया नगर की जाकिर कॉलोनी निवासी एक सूदखोर से 3.60 लाख की रकम 10 प्रतिशत ब्याज पर उधार ली थी। नवाब का कहना है कि वह ब्याज सहित अब तक डेढ़ गुनी रकम आरोपी को दे चुका है। इसके बावजूद आरोपी उस पर 1.60 लाख की रकम बकाया बता रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले आरोपी ने नवाब को अपने घर बुलाया। जहां उसकी कनपटी पर पिस्टल लगाकर उसकी जेब से 35 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी ने पीड़ित को तीन घंटे तक घर में बंधक बनाकर मारपीट की। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि सीओ कोतवाली को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed