फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear of Pitbull...the child is also scared of the sound of dogs.

Meerut News: पिटबुल का खौफ...बच्चे को कुत्तों की आवाज से भी लग रहा डर

Tue, 10 Oct 2023 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Fear of Pitbull...the child is also scared of the sound of dogs.
कंकरखेड़ा (मेरठ)। कंकरखेड़ा में शुक्रवार सुबह सैनिक विहार में एक नौ वर्षीय इब्राहिम को पड़ोसी के पालतू पिटबुल ने कई जगह से पैर पर काट लिया था। पिटबुल के काटने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। पिता इमरान का कहना है कि बच्चे के मन में अब इतना खौफ है कि वह कुत्तों की आवाज तक से डर रहा है। गली में कुत्ते की आवाज सुनकर वह घर ही दुबक जाता है। परिवार के एक सदस्य को उसके पास बैठाना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार को नगर निगम की टीम पिटबुल सहित एक दर्जन कुत्तों को पकड़कर ले गई।
विज्ञापन

सैनिक विहार सी-ब्लॉक निवासी इमरान ने बताया कि बेटा इब्राहिम चौथी कक्षा का छात्र है। उनके पड़ोस में विजय नाम के युवक ने पिटबुल पाल रखा है। शुक्रवार सुबह इब्राहिम अपने बड़े भाई शुभान के साथ बाल कटवाने के लिए दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान पिटबुल ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया था। पिटबुल ने इब्राहिम के पैर पर 10 से ज्यादा घाव कर दिए थे। बड़े भाई ने भागकर परिजनों को जानकारी दी थी। परिजनों ने डंडों से पिटबुल को अलग करने का प्रयास किया था, लेकिन पिटबुल बच्चे के पैर को नहीं छोड़ रहा था। मौके पर पहुंचे स्वामी ने किसी तरह उसे बच्चों से अलग किया था। अस्पताल में बच्चे को एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगाए। अभी बच्चे को तीन इंजेक्शन और लगने हैं। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी विजय के खिलाफ एनिमल एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। कंकरखेड़ा थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना के 72 घंटे के बाद कार्रवाई
- इस घटना के 72 घंटे बाद नगर निगम की टीम की आंख खुली। सोमवार को श्याम हेल्पिंग इनसाइड संस्था के सचिव गौरव सिंह व कुलदीप ठाकुर के नेतृत्व में नगर निगम की टीम पिटबुल सहित अन्य आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद निगम ने पिटबुल सहित एक दर्जन कुत्ते पकड़े। परिवार ने पिटबुल को ले जाने का विरोध किया, लेकिन टीम ने समझाकर परिजनों को शांत किया। टीम कुत्तों को पकड़कर निगम ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed