Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear of officers in front of meerut police, SSP sends inquiry

पुलिस के गले में फंसी अपराधियों की फूल माला, SSP ने बैठाई जांच

Tue, 13 Mar 2018 12:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 13 Mar 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Fear of officers in front of meerut police, SSP sends inquiry
लाल घेरे में वांटेड - फोटो : अमर उजाला

जिन आपराधियों को पुलिस ने फूल माला पहनाकर सम्मान दिया, उन्हीं में से एक वांटेड निकला। उसे आनन-फानन में गिरफ्तार कर जेल भेजा, पढ़िए पूरी खबर...

विज्ञापन


दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद का है। यहां पुलिस ने जिन हिस्ट्रीशीटरों और लुटेरों को माला पहनाकर सम्मान दिया और थाने में रसगुल्ले खिलाए थे, वो तो बहुत शातिर निकले। एक हिस्ट्रीशीटर गैर इरादतन हत्या के प्रयास में वांटेड निकला। पोल खुली तो ब्रह्मपुरी पुलिस ने उसे आनन-फानन में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य अपराधियों का भी रिकॉर्ड खराब बताया गया है। थाने में अपराधियों का सम्मान करने वाले पुलिस वालों के खिलाफ एसएसपी ने जांच बैठा दी। 
विज्ञापन


खराब मिला रिकॉर्ड
सात हिस्ट्रीशीटरों समेत 16 अपराधियों का लिसाड़ी गेट पुलिस ने शनिवार को थाने में बुलाकर सम्मान कर दिया था। इनकी दावत की गयी और फूल मालाओं से स्वागत किया गया। पुलिस ने दावा किया कि ये अपराधी अब सुधर गए हैं और क्राइम छोड़कर छोटा मोटा काम शुरू कर दिया है। थाने में अपराधियों को सम्मानित करने की जानकारी एडीजी जोन प्रशांत कुमार को मिली तो उन्होंने नाराजगी और अपराधियों की निगरानी करने के निर्देश दिये। जांच हुई तो सम्मान पाए अपराधी पेशेवर मुल्जिम बताए गए और अभी उनका रिकॉर्ड खराब मिला। इसको अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर किसने दी थी सम्मान करने की अनुमति 
यह सम्मान लिसाड़ी गेट थाने में किया था। सवाल उठता है कि आखिर अपराधियों का सम्मान करने की किसने अनुमति दी थी। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम ने यह कार्यक्रम रखा। बडे़ अधिकारियों को बुलाया गया। अधिकारियों को इस 16 अपराधियों की पूरी कुंडली के बारे में लिसाड़ी गेट पुलिस ने जानकारी नहीं दी। नतीजा ये हुआ कि अधिकारियों ने हाथ मिलाया और उनको समाज के लिए प्रेरणा तक बता दिया। हिस्ट्रीशीटर इमरान को इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम ने खुद अपने हाथ से माला पहनाई थी।

पढ़ें : यूपी: थाने में हिस्ट्रीशीटरों को पहनाई माला, फिर परोसे रसगुल्ले

Trending Videos

दोषियों पर होगी कार्रवाई

Fear of officers in front of meerut police, SSP sends inquiry
एसएसपी मंजिल सैनी
एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि अधिकारियों को भ्रमित कर अपराधियों का सम्मान कराने वाले पुलिस कर्मियों पर जांच बैठा दी है। ये हरकत करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। 

पता चलते ही हड़कंप
खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस बैक फुट पर आ गयी और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने की घोषणा कर दी। उधर जब जांच हुई तो सम्मानित किया जाने वाला एक हिस्ट्रीशीटर वांटेड निकला। लिसाड़ीगेट निवासी इमरान पर ब्रह्मपुरी थाने में मुकदमा दर्ज है। उस पर एक माह पूर्व मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और गैर इरादतन हत्या के प्रयास की धाराओं में ब्रह्मपुरी थाने में केस दर्ज हुआ था। उसके खिलाफ दर्जनों और भी मुकदमे दर्ज थे। इसका पता सोमवार सुबह पुलिस को चला तो खलबली मच गई। ब्रह्मपुरी और लिसाड़ीगेट पुलिस ने दबिश देकर इमरान पुत्र रमजान निवासी दीवानजी शरीफ वाली गली श्यामनगर लिसाड़ी गेट को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया। उसके बाद अन्य अपराधियों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed