फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Fear of drone...three bike riding youths caught and handed over to police

ड्रोन का डर...बाइक सवार तीन युवकों को दबोचा, पुलिस को सौंपा

Mon, 28 Jul 2025 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Fear of drone...three bike riding youths caught and handed over to police
खरखौदा (मेरठ)। ड्रोन को लेकर गांव कोल में पहरा दे रहे ग्रामीणों ने रविवार तड़के बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया। पिछले तीन दिन से आसमान में ड्रोन उड़ रहे हैं। शनिवार देर रात 3:00 बजे एक बाइक जिसकी लाइट बंद थी, वह गांव में आकर रुकी। पहरा दे रहे ग्रामीणों ने बाइक को रोक लिया। उस पर सवार तीन युवकों को दबोच लिया। ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम प्रिंस अग्रवाल, अवनीश व समीर निवासी दोमई जिला हापुड़ बताए। प्रिंस ने बताया कि गांव बक्सर में उसके बहनोई किसी हादसे में घायल हो गए हैं। तीनों उन्हें देखने के लिए जा रहे थे। बाइक की लाइट बंद क्यों रखी और इतनी देर रात जाने के बारे में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बाद में पुलिस तीनों युवकों को थाना ले आई। रविवार दोपहर तीनों के परिजन थाने पहुंच गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद
विज्ञापन

-------
अफवाहों से दूर रहे, पुलिस को सूचनाएं दें
खरखौदा पुलिस ने गांव कैली, नालपुर, पांची सहित आसपास के ग्रामीणों से बातचीत की। उन्होंने ड्रोन दिखने पर तुरंत ही पुलिस को सूचित करने के लिए भी कहा। वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को अफवाह न फैलाने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed