{"_id":"6a5bbd852949dfc8bc0e66ab","slug":"fear-grips-villagers-over-suspected-leopard-presence-in-hansapur-forest-meerut-news-c-73-1-mtd1001-107991-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हंसापुर के जंगल में तेंदुए की दस्तक की आशंका, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हंसापुर के जंगल में तेंदुए की दस्तक की आशंका, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव हंसापुर के जंगल में शनिवार सुबह तेंदुए की दस्तक की आशंका से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खेत में चारा लेने गए एक युवक ने गन्ने के खेत से तेंदुए जैसा जंगली जानवर निकलते देखने का दावा किया। सूचना मिलते ही ग्रामीण हाथों में लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए और वन विभाग को सूचना दी गई।
ग्रामीण आशीष जैनर ने बताया कि वह सुबह खेत में चारा लेने गया था। इसी दौरान गन्ने के खेत से तेंदुए जैसा जंगली जानवर निकलता दिखाई दिया। उसे देखकर वह घबरा गया और दौड़कर गांव पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। लोग झुंड बनाकर खेतों की ओर पहुंचे और काफी देर तक आसपास निगरानी करते रहे।
सूचना पर वन विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंचीं। इस दौरान कुछ पंजों के निशान मिले, लेकिन काफी तलाश के बावजूद कोई जंगली जानवर नजर नहीं आया।
वन रेंजर खुशबू उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मिले पंजों के निशान डॉग फैमिली (कुत्ता प्रजाति) के प्रतीत हो रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वह खेतों में अकेले न जाएं।