फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fdsfdsfdsfsdfdsfdsfdsfds

Meerut News: आखिरी दिन 70 हज यात्रियों को लगा टीका

Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
fdsfdsfdsfsdfdsfdsfdsfds
आखिरी दिन 70 हज यात्रियों को लगा टीका
विज्ञापन

-मेरठ से 841 यात्री जाएंगे हज के लिए
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। इस साल हज पर जाने वाले यात्रियों के टीकाकरण का काम सोमवार को पूरा हो गया। हज कमेटी की ओर से जारी की गई अंतिम सूची में मेरठ जिले से 841 हज यात्री शामिल किए गए हैं। इनमें से 834 हज यात्रियों को टीका लगाया जा चुका है। टीकाकरण के अंतिम दिन 70 हज यात्रियों को प्रशिक्षित कर उनका टीकाकरण किया गया। इसमें पुरुषों की संख्या 34 और महिलाओं की संख्या 36 थी।
अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी रूहेल आजम ने बताया कि मेरठ जिले से चयनित 841 में से 834 का टीकाकरण हो गया है। इसमें पुरुषों की संख्या 420 और महिलाओं की संख्या 414 है। उन्होंने बताया कि जिन 7 हज यात्रियों का टीकाकरण रह गया है, वे दिल्ली में फ्लाइट पकड़ने से पहले भी लगवा सकते हैं। उधर, जमीअत उलेमा ए हिंद के जिलाध्यक्ष व नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन सिद्दीकी ने बताया कि आजमीन ए हज की जिस दिन की फ्लाइट है उससे 48 घंटे पहले आनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी। अभी तक यह रिपोर्टिंग दिल्ली स्थित हज कमेटी के कार्यालय में करनी होती थी। अब यह रिपोर्टिंग हज कमेटी की वेबसाइट पर करनी होगी। रिपोर्टिंग करने क बाद ही यात्री को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की पूरी फीस जमा नहीं है, बिना पूरा भुगतान किए रिपोर्टिंग नहीं कर सकते हैं। जमीअत उलेमा ए हिंद के कोषाध्यक्ष हाजी शीराज रहमान ने बताया कि मेरठ से हज यात्री 9 मई से जाना शुरू कर देंगे। हालांकि 9 मई को केवल पांच लोग मेरठ से मदीना के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि 11 और 12 मई को लगभग 100-100 हज यात्री हज के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

हज सुविधा एप के जरिए मिलेगी मदद
उन्होंने कहा कि जिन हज यात्रियों को हज सुविधा एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। इस एप के जरिए यात्रा के दौरान मदद मिलेगी। यहां तक कि अगर हज यात्री अपने काफिले से बिछड़ जाता है तो एप में मौजूद लाल बटन दबानी होगी, जो सऊदी में हज मिशन के कंट्रोल रूम से कनेक्ट हैं। मदद के लिए बटन दबाए जाने के बाद हज मिशन के दफ्तर में संबंधित की लोकेशन के साथ अलर्ट पहुंच जाएगा और मिशन के लोग उसे ट्रेस कर उसके काफिले तक पहुंचा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed