फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fdgfdggfdgdfgdfgdfgdfgdfg

Meerut News: सफाई, सड़क, वसूली में फिसड्डी, गृहकर के अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 08 Jan 2024 11:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
fdgfdggfdgdfgdfgdfgdfgdfg
- नगर आयुक्त ने निगम के सभी विभाग की समीक्षा की, खामियां मिलने पर नाराजगी जताई
विज्ञापन

- निर्माण विभाग, जलकल और ट्रांसफर स्टेशन के कार्य शुरू नहीं करा पाया नगर निगम
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महानगर की सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, ट्रांसफर स्टेशन और वसूली करने में निगम के अधिकारी नाकाम नजर आ रहे हैं। सोमवार को दिनभर नगर आयुक्त की चली समीक्षा बैठक में इसकी पोल खुल गई। गृहकर के सभी निरीक्षक और राजस्व निरीक्षण को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त शरद पाल, मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता अमित शर्मा, राजवीर सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। नगर आयुक्त ने तीन दिन में सड़क निर्माण के अधूरे पड़े 71 कार्य शुरू कराना व एक सप्ताह में 27 कार्यो के अनुबंध करने के निर्देश दे दिए हैं। डेन्स की गुणवत्ता खराब बताकर नाराजगी भी जताई है।
नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने सोमवार को अपने कैंप कार्यालय पर नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। निगम के निर्माण विभाग द्वारा बोर्ड फंड, 15 वां वित्त आयोग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अन्तर्गत कुल 970 कार्य स्वीकृत हुए हैं, जिसमें 628 कार्य पूर्ण हुए हैं। 221 कार्य प्रगति पर हैं और 23 कार्यों के टेंडर डालने बताए गए। 71 कार्य स्थल पर शुरू नहीं पाये गए, 27 कार्यों के अनुबंध न होने पर लंबित हैं। महानगर में पांच कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन हैं, जिसमें से दो ट्रांसफर स्टेशन पर कार्य ही शुरू नहीं कराया है। चार तालाब का सौंदर्यकरण होना प्रगति पर बताया। नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता और दोनों अधिशासी अभियंता पर नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण मांग लिया। उसके बाद जलकल अनुभाग की समीक्षा में उपभोक्ता से बकाया वसूली लक्ष्य के सापेक्ष कम पाने पर अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय, सहायक अभियंता जलकल और अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

उसके बाद गृहकर अनुभाग की समीक्षा हुई। इसमें गृहकर अनुभाग द्वारा अभी तक मात्र 50 प्रतिशत से भी कम वसूली हुई है, जबकि अब तक 80 प्रतिशत वसूली होनी थी। इस पर समस्त कर अधीक्षक, राजस्व निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, कर निर्धारण राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। नगर आयुक्त ने गृहकर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिदिन वार्डवार की गई वसूली का विवरण उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य अनुभाग की समीक्षा करते समय नगर आयुक्त ने प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह से सर्वप्रथम नगर निगम में उपलब्ध छह रोड स्वीपिंग मशीन, छह वाटर स्प्रिंगलर और तीन एंटी स्मॉग गन के द्वारा प्रतिदिन किये जा रहे कार्य की रोस्टर अनुसार जानकारी ली। जिस पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए महानगर की आठ प्रमुख सड़कों की नियमित साफ-सफाई और सड़क किनारे पड़े कूड़े उठाने का कार्य कराए जाने की बात कही। समीक्षा बैठक में संतोषजनक जवाब न देने पर डिपो प्रभारियों और सफाई निरीक्षक के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त ने चार्ट प्रस्तुत कर वार्डवार सफाई कार्य, प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरीक्षण की आख्या मांगी। जवाब न देने पर स्पष्टीकरण मांगा गया और कर्मचारियों की सूची, मोबाइल नंबर, कार्य करने का समय, कार्य स्थल का विवरण प्रतिदिन अपने पास रखने की बात कही। बैठक में वित्त एवं मुख्य लेखाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, सहायक नगर आयुक्त शरद पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed