फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fdgdgfdgfdgdfgfdgdfgfdgfd

Meerut News: महानगर की सफाई व्यवस्था कैसे सुधरेगी, 14 वार्डों से 192 कर्मचारी गायब

Mon, 29 Jan 2024 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
fdgdgfdgfdgdfgfdgdfgfdgfd
- नगर आयुक्त ने सात टीम बनाकर औचक निरीक्षण कराया
विज्ञापन

- पांच सफाई निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजा गया
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्वच्छ सर्वे में फिसड्डी आने पर भी नगर निगम की कार्यशैली में सुधार नहीं हुआ है। महानगर की सफाई व्यवस्था की पोल नगर आयुक्त के औचक निरीक्षण के दौरान खुल गई। नगर आयुक्त ने सोमवार को अधिकारियों के नेतृत्व में सात टीम गठित की और 14 वार्डों का निरीक्षण कराया। इसमें 192 सफाई कर्मचारी गायब मिले। पार्षदों ने भी कर्मचारियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिंह्न लगाया। नगर आयुक्त ने पांच सफाई निरीक्षकों को कारण बताओ नोटिस भेजकर कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने सोमवार सुबह 6:30 बजे दो-तीन वार्ड का औचक निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए दोनों अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता सहित सभी अधिकारियों को सुबह 8:30 बजे अपने कैंप कार्यालय पर बुला लिया। अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त शरद पाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार, कर निर्धारण अधिकारी राजेश कुमार और प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह के नेतृत्व में सात टीम गठित की। दो-दो वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए। शाम 4:00 बजे सभी अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी। 14 वार्डों में 192 कर्मचारी गायब मिले, जोकि लगातार ड्यूटी दर्शाकर निगम से वेतन प्राप्त करते हैं। अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सफाई कैसे होगी, जब वार्डों में सफाई कर्मचारी ही नहीं पहुंचेंगे। स्थानीय पार्षदों ने भी कर्मचारियों की खूब शिकायत की। जांच रिपोर्ट देखकर नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षक विपिन कुमार, ब्रहमपाल सिंह, अजयशील, बिट्टू सिंह, ऋषिपाल सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया और गैर हाजिर सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। नगर आयुक्त डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि चेतावनी दी कि वार्डो में कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत् उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


माधवपुरम की प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया
नगर आयुक्त ने माधवपुरम में निर्मित कराई जा रही ग्रीन बेल्ट का निरीक्षण किया गया। सीएंडडीएस द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव में प्रोजेक्ट खामिया पाए जाने पर प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार से एनजीटी के निर्देशानुसार ही तैयार करने की बात कही है। उसके बाद काशी गांव स्थित में नगर निगम की कई एकड़ भूमि की सही माप कराने हेतु अधिशासी अभियंता अमित शर्मा को एनएचएआई(नेशनल हाईवे अथॉरिटी) से सम्पर्क कर आधुनिक मशीनों से माप कराने हेतु निर्देशित किया। साथ ही सहायक नगर आयुक्त शरद पाल को तहसील के लेखपालों के साथ मंगलवार को होने वाली माप के लिए स्थल पर उपस्थित रहने हेतु भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed