फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   fdgdfgfdgfdgfdgfdgdfg

Meerut News: सीवरेज निस्तारण प्लांट बंद मिला, 5 दिन में हस्तांतरण करने के निर्देश

Mon, 29 Jan 2024 09:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
fdgdfgfdgfdgfdgfdgdfg
- महापौर ने कमालपुर में 50 केएलडी के एफएसटी प्लांट का किया निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने सोमवार दोपहर कमालपुर स्थित सीवरेज निस्तारण प्लांट (50 केएलडी के एफएसटीपी) का निरीक्षण किया। प्लांट बंद मिलने पर महापौर ने जल निगम के अधिकारियों से नाराजगी जता दी। पांच दिन में जल निगम द्वारा नगर निगम को हस्तांतरण करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में कार्रवाई करने के लिए महापौर ने जल निगम के अधिकारियों को चिट्ठी भी लिखी है।

महापौर के साथ नगर निगम के जलकल विभाग से सहायक अभियंता सुशील कुमार और अवर अभियंता पंकज कुमार भी थे। महापौर ने बताया कि कमालपुर में सेप्टिक टैक का गंदा पानी साफ करने के लिए 50 केएलडी का फिकल सजल ट्रीटमेंट प्लांट लगा हुआ है। निरीक्षण के दौरान प्लांट क्रियाशील नहीं पाया गया। बिजली न होने के कारण प्लांट बन्द है और वहां पर जेनरेटर की कोई व्यवस्था नहीं है। महापौर द्वारा नाराजगी व्यक्त कर कार्यदायी संस्था द्वारा अविलम्ब जनरेटर की व्यवस्था कराए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। महापौर ने उक्त प्लांट जल निगम द्वारा नगर निगम को हस्तांतरण न होने का कारण पूछा है। जिस पर सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि प्लांट हस्तांतरण हेतु समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराने के बाद भी जल निगम के अधिकारियों द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए हैं। सहायक अभियन्ता द्वारा यह भी अवगत कराया कि उक्त प्लांट के संचालन हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बॉयलाज तैयार कराया जाए। पांच दिन में हस्तांतरण की कार्रवाई भी करने की बात कही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed