{"_id":"651ef717763e85532208cc56","slug":"fdgdfgdfgdfgdfgdfgdf-meerut-news-c-14-1-mrt1004-350358-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 10 साल बाद सड़क साफ, अतिक्रमण हटवाकर 100 दुकानें बनाएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 10 साल बाद सड़क साफ, अतिक्रमण हटवाकर 100 दुकानें बनाएगा निगम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोहनपुरी स्थित चिकारा काॅम्पलेक्स के सामने काफी दिन से सड़क कर रखी थी बंद
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मोहनपुरी स्थित चिकारा काॅम्पलेक्स के सामने 10 साल बाद सड़क की साफ-सफाई हुई। सड़क किनारे नाले पर अतिक्रमण को हटाकर नगर निगम 100 से ज्यादा दुकानें बनाने की तैयारी में जुट गया है।
मुख्य अभियंता ने सहायक अभियंता को बुलाकर जमीन की पैमाइश कराई। मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार का कहना कि इस संबंध में नगर आयुक्त से बात करने के बाद दुकानों या फिर काॅम्पलेक्स बनाने का प्रस्ताव बनाया जाएगा। प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा कर्मचारियों को लेकर वार्ड-44 मोहनपुरी में सफाई कराई गई। इसी दौरान पार्षद उत्तम सैनी ने कहा कि मोहनपुरी स्थित चिकारा काॅम्पलेक्स के सामने पुलिस लाइन मार्ग वाली सड़क दस साल से बंद है। इस सड़क पर झाड़ियां खड़ी है। इसकी जानकारी लगने पर मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार भी सहायक अभियंता राजवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। निगम द्वारा सड़क की सफाई की गई। जिसके बाद नाले के किनारे निगम की काफी जमीन दिखाई दी। इस बेशुमार कीमती जमीन पर निगम दुकान, काॅम्पलेक्स या फिर बिल्डिंग बना सकता है।