फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   father who came in shock with the harassment of daughter, suicide by poison

बेटी के उत्पीड़न से सदमे में आए पिता ने जहर खाकर दी जान

Tue, 17 Apr 2018 12:54 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 17 Apr 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
father who came in shock with the harassment of daughter, suicide by poison
पीड़ित महिला से जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

यहां ससुराल में विवाहित बेटी के उत्पीड़न से सदमे में आए पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की है। यहां मंसूरपुर के गांव पुरबालियान निवासी इरशाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बहन साहिस्ता का निकाह 2012 में मीर हसन के पुत्र इरशत निवासी गांव पसौंड़ा, थाना साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर लगातार साहिस्ता का उत्पीड़न कर रहे थे। मायके वालों का यह भी आरोप है कि 2012 से साहिस्ता के कोई बच्चा नहीं होने से भी उसे प्रताड़ित किया जाता था। एक अप्रैल को ससुरालवालों ने साहिस्ता को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मारपीट में महिला घायल हो गई थी। मायके वाले साहिस्ता को अपने घर लेकर चले आए थे। मायके वाले रिपोर्ट दर्ज कराने को महिला थाने में पहुंचे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की थी। 
विज्ञापन


इसके बाद तीन अप्रैल को मायके वालों ने साहिस्ता को इलाज के लिए बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। विवाहिता पुत्री के साथ हुए उत्पीड़न को लेकर उसके पिता अख्तर सदमे में रहने लगे थे। सोमवार को अख्तर ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने महिला के पति मीर हसन, सास बानो, जेठ शेरजान व बदलू तथा जेठानी अकलीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : दरोगा की बेटी को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, हत्या की कोशिश

father who came in shock with the harassment of daughter, suicide by poison
फाइल फोटो

इंस्पेक्टर केपीएस चाहल का कहना है कुछ दिन पूर्व अख्तर अपने बेटे व बेटी के साथ थाने में मिलने आया था। मृतक ने केवल मौखिक रूप से बेटी के उत्पीड़न की बात बताई थी। मैंने बेटी के ससुराल वालों से टेलीफोन पर मामले को सुलझाने के लिए कहा था। इसके बाद मेरे पास कोई मिलने नहीं आया। ससुरालवालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed