{"_id":"610598ef8ebc3eb2b37e4175","slug":"father-slams-nine-month-old-girl-to-death-meerut-news-mrt5499055119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने नौ माह की बच्ची को पटक कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने नौ माह की बच्ची को पटक कर मार डाला
विज्ञापन
पिता ने नौ माह की बच्ची को पटककर मार डाला
मंडावली (बिजनौर)। क्षेत्र के ग्राम राहतपुर खुर्द में शनिवार रात परिजनों के शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक ने गुस्से में अपनी इकलौती नौ माह बच्ची हिदाया को जमीन पर पटक दिया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची के शव को को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम राहतपुर खुर्द में शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे हुई। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ही नाजिम घटना के वक्त रात नशे की हालत में था। नाजिम की करीब डेढ़ साल पहले महताब के साथ शादी हुई थी, हिदाया उनकी इकलौती पुत्री थी। घटना से पहले वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी महताब से कहासुनी हो गई। इसके बाद नाजिम ने बच्ची को उठा लिया और जमीन पर पटकर दिया। शोर और उसकी पत्नी का रोना सुनकर आसपास के लोग उसके घर पहुंचे और उसे लानत दी। ग्राम प्रधान मुस्तफा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना मंडावली पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली और आरोपी को हिरासत में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण की भीड़ थाने पर जुटी हुई थी और आरोपी के खिलाफ उनमें आक्रोश था। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।