फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   father of physical assault victim girl insisted to make compromise in the case by

यूपी: मेरठ में दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के पिता पर आरोपियों के परिजनों ने बनाया समझौते का दबाव

Tue, 06 Aug 2019 05:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Aug 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
father of physical assault victim girl insisted to make compromise in the case by
प्रतीकात्मक तस्वीर
मेरठ के कंकरखेड़ा में आठ साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कंकरखेड़ा पुलिस ने तीन किशोर आरोपियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं, सोमवार को सामने आया कि पीड़िता मूक बधिर नहीं है। उसने दर्ज कराए पुलिस बयान में अपने 12 साल के भाई को दुष्कर्म का आरोपी नहीं बताया। इसके चलते पुलिस ने इस किशोर को परिजनों को सौंप दिया। केस से उसका नाम निकालने की बात कही। वहीं, पुलिस ने इस केस में सामूहिक दुष्कर्म के बजाय केवल दुष्कर्म की ही धारा लगाई है।
विज्ञापन


मामला कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का था। इस बच्ची से पड़ोस के रहने वाले तीन किशोर पिछले एक माह से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। रविवार शाम को भी आरोपियों ने बच्ची के साथ दरिंदगी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची की हालत बिगड़ी तो वहां बच्ची का भाई पहुंच गया था। लेकिन तभी आरोपी भाग गए थे। बच्ची को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए बच्ची के भाई समेत चारों किशोरों को गिरफ्तार कर लिया था। तीनों किशोरों की उम्र 13 से 14 वर्ष है। रविवार रात ही बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। 

इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा आनंद प्रकाश मिश्रा के अनुसार इस मामले में तीनों आरोपियों को राजकीय संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया। तीनों के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बच्ची के सोमवार को बयान कराए गए। जिनमें उसने भाई के दुष्कर्म करने से इंकार कर दिया इसलिए उसका नाम मुकदमे से हटा दिया जाएगा। बच्ची की पिता की तहरीर पर यह केस दर्ज किया गया है।

मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि
रविवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया था। जिसके चलते पुलिस सोमवार दोपहर मेडिकल के लिए पीड़िता को जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंची। बच्ची की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट देखने के बाद पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस के अनुसार चिकित्सकों ने बताया कि आरोपियों ने बच्ची के साथ पूरी हैवानियत बरती। रिपोर्ट में करीब 20 दिनों से बच्ची के साथ दुष्कर्म व कुकर्म होने की पुष्टि हुई है।

दो लाख लो, समझौता कर लो ... नहीं तो
पीड़िता के पिता का कहना है कि केस दर्ज कराए 24 घंटे भी नहीं हुए थे कि आरोपियों के परिजनों के उसे धमकाना शुरू कर दिया। समझौते के लिए उस पर दबाव बनाया। कहा कि दो लाख रुपये लेकर समझौता कर लो नहीं तो अच्छा नहीं होगा। बच्ची के पिता ने कहा कि वह किसी भी सूरत में आरोपियों से समझौता नहीं करेगा और केस की मजबूत पैरवी करेगा ताकि आरोपियों को बच्ची के साथ की गई दरिंदगी की सजा मिल सके।

जैसा वीडियो में देखते थे वैसा ही करते थे आरोपी
पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किशोर आवारा हैं। इनके परिवार के सदस्य भी शराब व भांग का सेवन करते हैं। आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइल में अश्लील विडियो देखते थे और बच्ची को भी दिखाते थे। जैसा वीडियो में देखते थे, वैसा ही बच्ची के साथ करते थे। बच्ची के न मानने पर उसे धमकाते थे। आरोपियों ने बच्ची को धमकी दी हुई थी कि अगर उसने किसी से शिकायत की तो वह बहुत पिटाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed