फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Attacked on police team and Inspector pistol snatched in during the raid in Sarurpur and many injured

Meerut News: दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला, इंस्पेक्टर की पिस्टल छीनी, कई पुलिसकर्मी हुए चोटिल

Sat, 03 Jun 2023 12:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Jun 2023 12:47 PM IST
सार

Meerut News : सरूरपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस दौरान इंस्पेक्टर की पिस्टल भी छीन ली गई। बताया गया कि हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Meerut: Attacked on police team and Inspector pistol snatched in during the raid in Sarurpur and many injured
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरूरपुर थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा में पुलिस शुक्रवार की देर रात वांछित आरोपी के यहां दबिश देने पहुंची। वहीं, दबिश के विरोध में कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान पुलिस पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन ली। काफी देर तक हुई मारपीट में एक इंस्पेक्टर सहित कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

विज्ञापन


बताया गया कि रात में पुलिस पर हमले के मामले की सूचना मिलने पर आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे, जहां तीन घंटे की दबिश और दबाव के बाद पुलिस की पिस्टल लौटाई गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए बुलडोजर चलाने की चेतावनी दी। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कई आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई थानों की पुलिस को लगाया है। वहीं, पुलिस ने शुक्रवार शाम तक बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुलडोजर चलाने का अल्टीमेटम भी दिया। फिलहाल मामले को लेकर कस्बे में पुलिस का डेरा है और आला अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ मुठभेड़: बागपत-मेरठ में 2 गोकश समेत 3 को लगी गोली, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर ने मांगी थी रंगदारी

इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण मिश्र का कहना है कि दबिश के विरोध में पुलिस टीम पर हमला किया गया था। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: पहले बेटी, अब मां की लाश मिलने से सनसनी, 3 दिन से लापता थी महिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed