फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Father of five children gave three divorces, victim reached Women's Commission

पांच बच्चों के पिता ने दिया तीन तलाक, महिला आयोग पहुंची पीड़िता

Sun, 04 Oct 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Father of five children gave three divorces, victim reached Women's Commission
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग में तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पांच बच्चों के पिता ने तीन तलाक देकर अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस उसकी तहरीर पर कोई कार्रवई नहीं कर रही है। इसके बाद महिला ने महिलाओं को पत्र लिखकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

महिला आयोग को प्रेषित प्रार्थना पत्र में पांचली बुजुर्ग निवासी महिला आयशा ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले सरूरपुर थाने के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी नौशाद पुत्र अति मोहम्मद के साथ हुई थी। जिससे फिलहाल पांच बच्चे हैं। लेकिन अब पीड़िता को उसके पति ने नापसंद करते हुए लड़की होने पर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया है। जिसके बाद से महिला मायके में रह रही है और इंसाफ पाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अफसरों के पास गुहार लगा रही है। लेकिन इसे लेकर पुलिस कार्रवाई करने के बजाए उल्टे पीड़िता के परिवार को धमका रही है। कार्रवाई नहीं होने से पीड़िता गहरे सदमे में है और उसके पांच बच्चों के लालन-पालन की समस्या खड़ी हो गई है। शिकायत पत्र में महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने बिना तलाक दिए नाबालिग लड़की से दूसरी शादी रचा ली है। इसकी शिकायत पीड़िता ने जिलाधिकारी से की है। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जब उसे कहीं न्याय नहीं मिला तो वह महिला आयोग की शरण में पहुंची है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक सरूरपुर अरविंद कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर लेकर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed